क्लार्क और बोलिंगर का शानदार प्रदर्शन, आस्ट्रेलिया को अजेय बढ़त
अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में 198 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आस्ट्रेलियाई टीम ने शुरुआती दो विकेट मात्र तीन रनों के स्कोर पर ही गवां दिए। परंतु इसके बाद कप्तान क्लार्क और हरफनमौला शेन वाटसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पाक टीम को बैकफुट पर धकेल दिया।
क्लार्क ने 100 गेंदों का सामना करते हुए 122 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस शतकीय पारी में 14 चौके जड़े। वाटसन ने अपने कप्तान का बखूबी साथ दिया और नाबाद 85 रन बनाए।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम 48.4 ओवर में 197 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। पाकिस्तान की ओर से अहमद शाहजाद ने 43 और शाहिद अफरीदी ने 40 रनों की पारी खेली। आस्ट्रेलिया की ओर से बोलिंगर ने 7.4 ओवर में 35 रन देकर पांच विकेट चटकाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications