आईपीएल : कोलकाता की धीमी शुरुआत (लीड-1)

By Staff

कप्तान ब्रेंडन मैकलम और क्रिस गेल ने कोलकाता की पारी की शुरुआत की। 23 के स्कोर पर गेल के रूप में कोलकाता को पहला झटका लगा। तेजी से रन बनाने के चक्कर में युसूफ अब्दुल्ला की गेंद पर वह युवराज को आसान कैच थमा बैठे। उन्होंने 17 रन बनाए। गेल के आउट होने के बाद ब्रैड हॉज मैकलम का साथ देने आए।

खबर लिखे जाने तक मैकलम 5 और हॉज 0 रन बनाकर मैदान पर जमे हुए थे।

इससे पहले, नाइट राइडर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

कोलकाता नाइट राइडर्स का इस प्रतियोगिता में अब तक का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। अब तक खेले गए सात मैचों में वह एक ही मैच जीत सकी है। नाइट राइडर्स की टीम मात्र तीन अंकों के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे यानी आठवें पायदान पर है जबकि पंजाब अब तक खेले छह मैचों में तीन मैच जीतकर छठे स्थान पर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, May 3, 2009, 4:24 [IST]
Other articles published on May 3, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+