आईपीएल : कोलकाता के 15 ओवरों में 92 रन (लीड-3)
कप्तान ब्रेंडन मैकलम और क्रिस गेल ने कोलकाता की पारी की शुरुआत की। 23 के स्कोर पर गेल के रूप में कोलकाता को पहला झटका लगा। तेजी से रन बनाने के चक्कर में युसूफ अब्दुल्ला की गेंद पर वह युवराज को एक आसान कैच थमा बैठे। उन्होंने 17 गेंदों पर तीन चौकों की सहायता से 17 रन बनाए। गेल के आउट होने के बाद ब्रैड हॉज मैकलम का साथ देने आए।
मैच के 11वें ओवर में 54 रन के स्कोर पर कोलकाता को मैकलम के रूप में दूसरा झटका लगा। पीयूष चावला की गेंद पर विक्रमजीत मलिक ने उनका कैच लपका। मैकलम ने 31 गेंदों पर 19 रन बनाए। इसके बाद सौरव गांगुली हॉज का साथ देने मैदान में आए।
खबर लिखे जाने तक हॉज 30 गेंदों पर पांच चौकों व एक छक्के की मदद से 41 रन और गांगुली 12 गेंदों पर एक चौके की मदद से 13 रन बनाकर बनाकर खेल रहे थे।
इससे पहले, नाइट राइडर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
कोलकाता नाइट राइडर्स का इस प्रतियोगिता में अब तक का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। अब तक खेले गए सात मैचों में वह एक ही मैच जीत सकी है। नाइट राइडर्स की टीम मात्र तीन अंकों के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे यानी आठवें पायदान पर है जबकि पंजाब अब तक खेले छह मैचों में तीन मैच जीतकर छठे स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications