आईपीएल : कोलकाता की एक और हार, पंजाब छह विकेट से जीता
पंजाब की ओर से माहेला जयवर्धने ने 41 गेंदों पर 52 रनों की संयम भरी शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
जयवर्धने के अलावा पंजाब की ओर से साइमन कैटिच ने 28 गेंदों पर 34 रनों की और सन्नी सोहाल ने तीन छक्कों की मदद से 17 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली। इरफान पठान ने 16 गेंदों पर 19 रन बनाए।
इससे पहले, ब्रैड हॉज की 43 गेंदों पर 70 रनों शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए थे।
कोलकाता की ओर से ईशांत शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने पंजाब के दो खिलाड़ियों को आउट किया। अजीत आगरकर और ब्रैड हॉज को एक-एक विकेट मिले।
कोलकाता की ओर से गांगुली ने 22, कप्तान ब्रेंडन मैकलम ने 19 और क्रिस गेल ने 17 रनों की पारी खेली। पंजाब की ओर से पीयूष चावला सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने कोलकाता के दो विकेट झटके। युसूफ अब्दुल्ला ने एक विकेट हासिल किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications