आईपीएल की सफलता से उत्साहित दक्षिण अफ्रीका एसपीएल शुरू करेगा
अफ्रीका के एक साप्ताहिक पत्र रैपर्ट ने रविवार को कहा है कि दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को प्रस्तुत करने वाले एसपीएल की तैयारी काफी आगे बढ़ चुकी है और इसका पहला संस्करण वर्ष 2011 के अक्टूबर महीने में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया जा सकता है।
रैपर्ट ने विश्वस्त सूत्रों के हवाले से लिखा है कि दर्शकों से भरे स्टेडियम और आईपीएल के विश्वव्यापी टेलीविजन दर्शकों ने इसके भारी राजस्व के वादे को पूरा किया है और एसपीएल के लिए अतिरिक्त प्रेरणा का सृजन किया है।
चुनाव के दौरान सुरक्षा कारणों से दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किए गए आईपीएल ने स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित किया है। लिहाजा क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) को एसपीएल से प्रतिवर्ष 8 से 10 करोड़ पाउंड की आमदनी की उम्मीद है।
एसपीएल के प्रस्ताव पर पिछले वर्ष सीएसए की एक काउंसिल बैठक में चर्चा की जा चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications