For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

पाकिस्तान की जीत में अकमल और मिस्बाह चमके

By Staff

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया ने पारी की शुरुआत करने उतरे हरफनमौला शेन वॉटसन (नाबाद 116) की उम्दा बल्लेबाजी के बूते निर्धारित 50 ओवरों में चार विकेट पर 250 रन बनाए।

वॉटसन ने अपनी 146 गेंदों की नाबाद पारी के दौरान छह चौके और दो छक्के लगाए। इसके अलावा ब्रैड हेडिन ने 31 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 37 और कैलम फग्र्यूसन ने 42 गेंदों पर चार चौकों की मदद से नाबाद 41 रन बनाए।

रिकी पोंटिंग की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाल रहे माइकल क्लार्क ने भी 26 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से शोएब अख्तर, उमर गुल, सईद अजमल और शोएब मलिक ने एक-एक विकेट लिया।

जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 56 रन के कुल योग पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए लेकिन इसके बाद अकमल और मिस्बाह ने नाबाद रहते हुए अपनी टीम को 18 गेंदें शेष रहते जीत दिला दी।

अकमल ने 115 गेंदों की नाबाद पारी के दौरान जहां 13 बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा वहीं मिस्बाह ने 81 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके लगाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 198 रन जोड़े।

अंतिम मुकाबले में हार के बावजूद पांच मैचों की श्रृंखला पर आस्ट्रेलिया ने 3-2 से कब्जा कर लिया। पाकिस्तान ने श्रृंखला का पहला मैच जीता था जबकि आस्ट्रेलिया ने दूसरा, तीसरा और चौथा मैच जीतकर श्रृंखला में अजेय बढ़त कायम कर ली थी।

यह श्रृंखला मूल रूप से पाकिस्तान में खेली जानी थी लेकिन सुरक्षा कारणों से आस्ट्रेलियाई टीम द्वारा पाकिस्तान जाने से इंकार किए जाने के बाद इसे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कराने का फैसला किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+