ग्रीम स्मिथ को सोमवार को घोषित इस टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है जबकि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे संस्करण में खेल रहे 10 खिलाड़ियों को इसमें जगह दी गई है।
दक्षिण अफ्रीका में जारी आईपीएल में स्मिथ के अलावा यूसुफ अब्दुल्ला, मार्क बाउचर, अब्राहम डिविलियर्स, हर्शेल गिब्स, जीन पॉल डुमिनी, जैक्स कालिस, एल्बी मोर्कल, डेल स्टेन और रुएलॉफ वान डेर मर्वे खेल रहे हैं।
टीम इस प्रकार है : ग्रीम स्मिथ (कप्तान), जेहान बोथा, यूसुफ अब्दुल्ला, मार्क बाउचर, अब्राहम डिविलियर्स, हर्शेल गिब्स, जैक्स कालिस, एल्बी मोर्कल, राबिन पीटरसन, वायने पार्नेल, जस्टिन ऑनटांग, मोर्न मोर्कल, जीन पॉल डुमिनी, डेल स्टेन और रुएलॉफ वान डेर मर्वे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।