बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने मोहम्मद अशरफुल के नेतृत्व में चुनी गई टीम में समसुर रहमान और मिथुन अली को जगह दी है। इस टीम में स्पिनर अब्दुर रज्जाक को भी जगह मिली है।
दिसंबर 2008 में संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए रज्जाक के खेलने पर रोक लगा दी गई थी लेकिन इस साल मार्च में उन्हें इस मामले में बरी कर दिया गया।
बांग्लादेश को ग्रुप-ए में भारत और स्कॉटलैंड के साथ रखा गया है। बांग्लादेश को अपने ग्रुप मैच छह और आठ जून को ट्रेंट ब्रिज में खेलने हैं।
बांग्लादेश की टीम इस प्रकार है : मोहम्मद अशरफुल (कप्तान), मशरफे मुर्तजा, तमीम इकबाल, जुनैद सिद्दीकी, रकीबुल हसन, सकीबुल अल हसन, मुश्फिकुर रहीम, नईम इस्लाम, अब्दुर रज्जाक, शहादत हुसैन, सैयद रासेल, महमुदुल्लाह, रुबेल हुसैन, शमसुर रहमान, मिथुन अली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।