ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक 22 वर्ष की उम्र में जहां दूसरे खिलाड़ी टीम में शामिल होने के लिए संघर्ष करते हैं वहीं ब्रॉड मात्र 15 टेस्ट मैच खेलने के बाद ही वरिष्ठ खिलाड़ियों की जमात में शामिल हो चुके हैं।
पत्र ने ब्रॉड के हवाले से लिखा है, "मेरा मानना है कि अतिरिक्त जिम्मेदारी की वजह से मेरे जैसे खिलाड़ियों के खेल में गंभीरता आएगी। इस जिम्मेदारी के बूते मैं टीम में जगह बनाने के लिए संघर्षरत कई साथियों की मदद कर सकता हूं। मैंने हमेशा जिम्मेदारियों का स्वागत किया है। मैं इससे खुश हूं।"
ब्रॉड के साथ-साथ लंकाशायर के स्विंग गेंदबाज जिमी एंडरसन लॉर्ड्स में अपने देश की आक्रमण पंक्ति की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।