ब्राजील की घरेलू लीग में 'टिमियो' नाम से मशहूर कोरिंथियंस ने रविवार को खेले गए लीग मुकाबले में सैंटोस के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला।
यह मुकाबला हारने की सूरत में भी कोरिंथियंस ने चैंपियनशिप जीत ली होती। उसे खिताब जीतने से रोकने के लिए सैंटोस को कम से कम 3-0 के अंतर से जीत हासिल करनी थी।
रोनाल्डो ने कोरिंथियंस के लिए 10 मैचों में आठ गोल किए। रोनाल्डो ने साबित किया कि वह आज भी राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की ताकत रखते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।