For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

क्रिकेट के तीनों स्वरूपों में आस्ट्रेलिया के कप्तान बने रहेंगे पोंटिंग

By Staff

दरअसल, सीए ने सोमवार को घोषणा की है कि रिकी पोंटिंग वर्ष 2011 तक क्रिकेट के तीनों स्वरूपों में आस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान बने रहेंगे।

आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' ने सीए के मुख्य चयनकर्ता एंड्रयू हिल्डिच के हवाले से लिखा है कि सीए का फिलहाल क्रिकेट के तीनों स्वरूपों के लिए अलग-अलग कप्तान नियुक्त करने का कोई इरादा नहीं।

हिल्डिच ने कहा, "नेतृत्व के मसले पर हम हमेशा सोचते रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद हमारा मानना है कि 2011 तक पोंटिंग को ही तीनो स्वरूपों में आस्ट्रेलियाई टीम का कप्तान बनाए रखना जायज होगा। आने वाले दिनों में हमें नेतृत्व परिवर्तन के बारे में सोचना होगा लेकिन इसे लेकर हम जल्दबाजी में नहीं हैं।"

क्लार्क को पूर्णकालिक कप्तान बनाए जाने के मुद्दे पर हिल्डिच ने कहा, "हम नेतृत्व की जिम्मेदारी समय आने पर क्लार्क को सौंपेंगे। वह इसके लिए धीरे-धीरे तैयार हो रहे हैं। हम अचानक उन पर अतिरिक्त बोझ नहीं डालना चाहते।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+