For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईटीएफ खिताब जीतने से आत्मविश्वास बढ़ा : युकी

By Staff

16 साल के युकी ने स्थानीय डीएलटीए परिसर में आयोजित दो आईटीएफ टूर्नामेंटों का खिताब अपने नाम किया। युकी का मानना है कि वह पुरुष सीनियर सर्किट की चुनौतियों से भली-भांति परिचित हैं।

इस साल आस्ट्रेलियन ओपन का जूनियर खिताब जीतने वाले युकी ने कहा, "16 साल की उम्र में दो आईटीएफ खिताब जीतना सचमुच बड़ी सफलता है। मैं मानता हूं कि सीनियर सर्किट में मैंने जोरदार शुरुआत की है लेकिन यहां टिके रहने के लिए मुझे जोरदार मेहनत करनी है। खिताबी जीत ने मुझे आत्मविश्वास दिया है और इसी के दम पर मैं आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करुं गा।"

युकी को अपना अगला टूर्नामेंट कुवैत में खेलना है। 18 मई से शुरू हो रहे दो फ्यूचर्स टूर्नामेंटों के बाद युकी को जूनियर फ्रेंच ओपन के लिए तैयारी करनी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+