ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए टीम का एलान, जडेजा और ओझा को मौका (लीड-1)
तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल और विकेट कीपर दिनेश कार्तिक को इस टीम में जगह नहीं दी गई है। पिछले ट्वेंटी-20 विश्व कप की विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे रॉबिन उथप्पा भी इस बार टीम में अपनी जगह बनाने में नाकाम रहे हैं।
टीम की कप्तानी धौनी के हाथों में होगी तो उप कप्तानी विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग संभालेंगे।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे संस्करण में डेक्कन चार्जर्स की ओर से शानदार गेंदबाजी कर रहे आर.पी. सिंह को भी टीम में जगह दी गई है। टीम में पठान बंधुओं यानी यूसुफ पठान और इरफान पठान भी अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं।
गौरतलब है कि पांच जून से शुरू हो रहे विश्व कप में भारत को ग्रुप ए में आयरलैंड और बांग्लादेश के साथ जगह मिली है।
टीम इस प्रकार है: महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग (उप कप्तान), गौतम गंभीर, सुरेश रैना, युवराज सिंह, यूसुफ पठान, रोहित शर्मा, जहीर खान, इरफान पठान, आर.पी. सिंह, ईशांत शर्मा, प्रवीण कुमार, हरभजन सिंह, रवींद्र जडेजा और प्रज्ञान ओझा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications