युकी ने पिछले हफ्ते दिल्ली में लगातार दो आईटीएफ खिताब जीते थे। सीनियर सर्किट में यह उनका पहला कदम था। वह आईटीएफ खिताब जीतने वाले भारत के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।
भारत के एक अन्य खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन एक स्थान की छलांग के साथ 146वें स्थान पर पहुंच गए हैं। प्रकाश अमृतराज और रोहन बोपन्ना को भी एकल रैंकिंग में फायदा हुआ है।
अमृतराज को जहां 12 स्थान का फायदा हुआ है वहीं बोपन्ना को 33 स्थान की उछाल मिली है। अमृतराज 166वें और बोपन्ना 293वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
युगल रैंकिंग में महेश भूपति को भी दो स्थान का फायदा हुआ है। वह नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं, लेकिन लिएंडर पेस पांचवें स्थान पर ही बने हुए हैं। युगल में भी बोपन्ना को दो स्थान का फायदा हुआ है। वह 68वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की एकल रैंकिंग में सानिया मिर्जा पिछले सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी 92वें स्थान पर कायम हैं। युगल में भी सानिया नफा-नुकसान से बची रही हैं। युगल में वह 60वें स्थान पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।