ली, सायमंड्स और वॉटसन आस्ट्रेलिया की ट्वेंटी-20 विश्व कप टीम में शामिल
मंगलवार को चयनित 15 सदस्यीय टीम में विक्टोरिया के तेज गेंदबाज डिर्क नैन्स और डेविड वार्नर को भी जगह मिली है। दोनों खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे संस्करण में दिल्ली डेयर डेविल्स टीम के लिए खेल रहे हैं।
नैन्स ने छह मैचों में छह विकेट लिए हैं जबकि वार्नर ने एक मैच में 51 रन बनाए हैं। दिल्ली टीम के कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने नैन्स की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि उन्होंने जितने भी गेंदबाजों का सामना किया है, उनमें नैन्स सबसे तेज गति के गेंदबाज हैं।
रिकी पोंटिंग को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है जबकि माइकल क्लार्क उनके नायब होंगे। टीम में हसी बंधुओं-माइकल और डेविड को भी जगह मिली है।
क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की चयन समिति के प्रमुख एंड्रयू हिल्डिच ने कहा कि पोंटिंग के नेतृत्व में चुनी गई आस्ट्रेलियाई टीम में विश्व कप खिताब जीतने की क्षमता है।
टीम इस प्रकार है : रिकी पोंटिंग (कप्तान), माइकल क्लार्क, नेथन ब्रेकन, ब्रैड हेडिन, नेथन हॉरिट्ज, बेन हिफेनहॉस, जेम्स होप्स, डेविड हसी, माइकल हसी, मिशेल जानसन, ब्रेट ली, पीटर सिडल, एंड्रयू सायमंड्स, डेविड वार्नर और शेन वॉटसन।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications