आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक रॉल्टन के इस फैसले के बाद टीम की उपकप्तान जूडी फील्ड्स को कप्तान बनाया जाना तय है। फील्ड्स ट्वेंटी-20 विश्व कप के फौरन बाद इंग्लैंड के साथ होने वाली श्रृंखला में टीम की कमान संभालेंगी।
क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की महिला चयन समिति की प्रमुख मार्गरेट जेनिंग्स ने मंगलवार को ट्वेंटी-20 विश्व कप और इंग्लैंड के साथ खेली जाने वाली श्रृंखला के लिए टीमों की घोषणा की।
विश्व कप के लिए आस्ट्रेलिया की महिला टीम इस प्रकार है : केरेन रॉल्टन (कप्तान), सारा एंड्रयूज, एलेक्स ब्लैकवेल, जेसिका कैमरून, लॉरेन एबसैरी, रेने फारेल, जूडी फील्ड्स, शैली निट्स्के, एरिन ओर्बान, एसिली पैरी, कर्स्टन पाइक, लेह पॉल्टन, लिसा श्थालेकर और एस्ले विलेनी।
इंग्लैंड दौरे के लिए चयनित टीम : जूडी फील्ड्स (कप्तान), केरेन रॉल्टन, सारा एंड्रयूज, एलेक्स ब्लैकवेल, जेसिका कैमरून, लॉरेन एबसैरी, रेने फारेल, शैली निट्स्के, एरिन ओर्बान, एसिली पैरी, कर्स्टन पाइक, लेह पॉल्टन, लिसा श्थालेकर और रेचेल हाइन्स।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।