मैच का एकमात्र गोल जॉन केर्यू ने किया। इस जीत के साथ विला की टीम ने प्रीमियर लीग तालिका में पांचवां स्थान हासिल कर लिया है जबकि हल सिटी को रेलीगेशन के खतरे का सामना करना पड़ रहा है।
अब विला के लिए इंग्लिश प्रीमियर लीग में कम से कम छठा स्थान सुरक्षित हो गया है लेकिन दूसरी ओर हल सिटी को प्रीमियरशिप से बाहर होने से बचने के लिए अपने हिस्से बचे तीन मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।