दोनों टीमों के बीच यह दूसरा और आईपीएल के दूसरे संस्करण का 30वां मुकाबला है। इससे पहले 26 अप्रैल को केपटाउन में खेले गए मैच में पंजाब की टीम ने वार्न की टीम को 27 रनों से पराजित किया था।
अंकों के लिहाज से पंजाब की टीम चार जीत और तीन हार के साथ आठ अंक लेकर दूसरे स्थान पर है जबकि राजस्थान की टीम सात अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। राजस्थान के हिस्से सात मैचों में तीन जीत और तीन हार आई है। उसका एक मैच रद्द कर दिया गया था। इसके बदले उसे एक अंक मिला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*