समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक रोनाल्डो अपने भतीजे-भतीजियों को खुश करने के लिए एक बस खरीदना चाहते हैं। उनकी इच्छा है कि जब उनके घर के बच्चे उनसे मिलने आएं, तब वे उन्हें बस में बैठाकर घुमाने ले जाएं।
रोनाल्डो ने डबलडेकर को अपने रिश्तेदारों के बच्चों के लिए खेल के मैदान के रूप में तब्दील कराने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि जब बच्चे अपने घर लौट जाएंगे, तब यह बस उनके महल के पिछवाड़े में खड़ी रहेगी।
रोनाल्डो ने कहा, "मेरे लिए लाल रंग की बसें लंदन की पहचान हैं। मैं अपने रिश्तेदारों के बच्चों को खुश करने के लिए एक बस खरीदना चाहता हूं। मेरी इच्छा है कि मैं उन्हें बस में बैठकर लंदन की सड़कों पर धीरे-धीरे घुमाऊं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।