आईपीएल : ओझा और स्मिथ ने राजस्थान रॉयल्स को दी तेज शुरुआत (लीड-1)

By Staff

खबर लिखे जाने तक राजस्थान की टीम ने पांच ओवर में बिना कोई विकेट खोए 44 रन बना लिए थे। नमन ओझा 21 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 25 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि ग्रीम स्मिथ ने 10 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 18 रन बनाए थे।

इससे पहले, किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान युवराज सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों के बीच यह दूसरा और आईपीएल के दूसरे संस्करण का 30वां मुकाबला है।

इससे पहले 26 अप्रैल को केपटाउन में खेले गए मैच में पंजाब की टीम ने वार्न की टीम को 27 रनों से पराजित किया था।

अंकों के लिहाज से पंजाब की टीम चार जीत और तीन हार के साथ आठ अंक लेकर दूसरे स्थान पर है जबकि राजस्थान की टीम सात अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। राजस्थान के हिस्से में सात मैचों में तीन जीत और तीन हार आई है। उसका एक मैच रद्द कर दिया गया था। इसके बदले उसे एक अंक मिला था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, May 5, 2009, 4:25 [IST]
Other articles published on May 5, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+