मंगलवार को चयनित 15 सदस्यीय टीम में न्यू साउथ वेल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को भी जगह मिली है। रिकी पोंटिंग को इस टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है जबकि माइकल क्लार्क उनके नायब होंगे। टीम में हसी बंधुओं-माइकल और डेविड को भी जगह मिली है।
टीम में नेथन ब्रेकन, बेन हिफेनहॉस, पीटर सिडल, मिशेल जानसन और ली के रूप में पांच तेज गेंदबाजों की जगह दी गई है। इसके अलावा वॉटसन और सायमंड्स भी गेंदबाजी के क्षेत्र में उपयोगी साबित हो सकते हैं।
क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की चयन समिति के प्रमुख एंड्रयू हिल्डिच ने कहा कि पोंटिंग के नेतृत्व में चुनी गई आस्ट्रेलियाई टीम में विश्व कप खिताब जीतने की क्षमता है।
टीम इस प्रकार है : रिकी पोंटिंग (कप्तान), माइकल क्लार्क, नेथन ब्रेकन, ब्रैड हेडिन, नेथन हॉरिट्ज, बेन हिफेनहॉस, जेम्स होप्स, डेविड हसी, माइकल हसी, मिशेल जानसन, ब्रेट ली, पीटर सिडल, एंड्रयू सायमंड्स, डेविड वार्नर और शेन वॉटसन।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।