32 वर्षीय नैन्स आस्ट्रेलिया की विक्टोरिया प्रांत की टीम के लिए खेलते हैं। उनके माता-पिता काफी पहले हॉलैंड से आस्ट्रेलिया जाकर बस गए थे। दोनों के पास हालांकि अब भी हॉलैंड की नागरिकता है।
इंग्लिश काउंटी क्लब मिडिलसेक्स के लिए खेल चुके नैन्स के पास हॉलैंड का पासपोर्ट है और यही कारण है कि उन्हें यहां की राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है।
नैन्स ने आईपीएल के दूसरे संस्करण के छह मैचों में अब तक छह विकेट लिए हैं। दिल्ली टीम के कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने नैन्स की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि उन्होंने जितने भी गेंदबाजों का सामना किया है, उनमें नैन्स सबसे तेज गति के गेंदबाज हैं।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।