टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति पर चार विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए।
यह पहला मौका है, जब आईपीएल के दूसरे संस्करण में कोई टीम 200 रनों का योग पार करने में सफल हुई है।
राजस्थान की ओर से नमन ओझा ने 68 रनों की बेमिसाल पारी खेली जबकि ग्रीम स्मिथ ने मात्र 44 गेंदों पर 77 रन बनाए।
इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने भी 12 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 33 रनों की तेज पारी खेली। ली कार्सेलडाइन 16 रन बनाकर नाबाद लौटे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।