For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईपीएल : किंग्स इलेवन संकट में, 3 विकेट गिरे (लीड-5)

By Staff

सलामी बल्लेबाज सनी सोहाल पहली ही गेंद पर शेन वार्न के हाथों स्लिप में लपके गए। राजस्थान के लिए पहले ओवर फेंक रहे अमित सिंह ने छठी गेंद पर करण गोयल (1) को भी चलता किया। करण लांग ऑन पर शेन हारवुड के हाथों लपके गए।

इसके बाद कुमार संगकारा (नाबाद 10) और साइमन कैटिच (10) ने पंजाब की पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया लेकिन हारवुड के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान वार्न ने स्लिप में संगकारा का आसान कैच छोड़ दिया।

पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर आखिरकार राजस्थान को कैटिच के रूप में एक और सफलता मिली उन्हें सिद्धार्थ त्रिवेदी ने बोल्ड किया। खबर लिखे जाने तक पंजाब की टीम ने पांच ओवर की समाप्ति तक तीन विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए थे। नए बल्लेबाज माहेला जयवर्धने ने खाता नहीं खोला था।

इससे पहले, राजस्थान रॉयल्स टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए।

यह पहला मौका है, जब आईपीएल के दूसरे संस्करण में कोई टीम 200 रनों का योग पार करने में सफल हुई है।

इससे पहले दिल्ली डेयर डेविल्स टीम ने 23 अप्रैल को डरबन में ही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पांच विकेट पर 189 रन बनाए थे।

उस मैच में दिल्ली के बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स ने 105 रनों की शानदार पारी खेली थी। वह आईपीएल के दूसरे संस्करण में लगा अब तक का एकमात्र शतक है।

बहरहाल, राजस्थान की ओर से सलामी बल्लेबाज नमन ओझा ने 68 रनों की बेमिसाल पारी खेली जबकि ग्रीम स्मिथ ने मात्र 44 गेंदों पर 77 रन बनाए।

स्मिथ और नमन ने पहले विकेट के लिए ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 14.5 ओवर में 135 रन जोड़े। ओझा ने 51 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और पांच छक्के लगाए।

इसके अलावा विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह पाने वाले युवा बल्लेबाज रवींद्र जडेजा ने भी 12 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 33 रनों की तेज पारी खेली। ली कार्सेलडाइन 16 रन बनाकर नाबाद लौटे।

अपनी तूफानी शैली के लिए मशहूर यूसुफ पठान (12) ने एक चौके और एक छक्के की मदद से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने की कोशिश की लेकिन वह ज्यादा देर नहीं टिक सके।

दोनों टीमों के बीच यह दूसरा और आईपीएल के दूसरे संस्करण का 30वां मुकाबला है। इससे पहले 26 अप्रैल को केपटाउन में खेले गए मैच में पंजाब की टीम ने वार्न की टीम को 27 रनों से पराजित किया था।

अंकों के लिहाज से पंजाब की टीम चार जीत और तीन हार के साथ आठ अंक लेकर दूसरे स्थान पर है जबकि राजस्थान की टीम सात अंकों के साथ सातवें स्थान पर है।ॉ

राजस्थान के हिस्से में सात मैचों में तीन जीत और तीन हार आई है। उसका एक मैच रद्द कर दिया गया था। इसके बदले उसे एक अंक मिला था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+