टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए। राजस्थान की ओर से नमन ओझा ने 68 रनों की बेमिसाल पारी खेली जबकि ग्रीम स्मिथ ने मात्र 44 गेंदों पर 77 रन बनाए।
इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने भी 12 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 33 रनों की तेज पारी खेली। ली कार्सेलडाइन 16 रन बनाकर नाबाद लौटे।
जवाब में किंग्स इलेवन टीम के सभी बल्लेबाज निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 133 रन ही बना सके। पंजाब के लिए कप्तान युवराज सिंह ने सर्वाधिक 48 रन बनाए।। राजस्थान की ओर से अमित सिंह ने तीन और शेन वार्न ने दो विकेट लिए।
इस जीत के साथ राजस्थान की टीम आठ टीमों की तालिका में नौ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। चेन्नई सुपर किंग्स के भी नौ अंक हैं लेकिन वह रन रेट के आधार पर राजस्थान से बेहतर स्थिति में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।