For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईपीएल : किंग्स इलेवन पर राजस्थान रॉयल्स की एकतरफा जीत (लीड-8)

By Staff

इस जीत के साथ राजस्थान की टीम आठ टीमों की तालिका में नौ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। चेन्नई सुपर किंग्स के भी नौ अंक हैं लेकिन वह रन रेट के आधार पर राजस्थान से बेहतर स्थिति में है।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए। राजस्थान की ओर से नमन ओझा ने 68 रनों की बेमिसाल पारी खेली जबकि ग्रीम स्मिथ ने मात्र 44 गेंदों पर 77 रन बनाए। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने भी 12 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 33 रनों की तेज पारी खेली। ली कार्सेलडाइन 16 रन बनाकर नाबाद लौटे।

जवाब में किंग्स इलेवन टीम के सभी बल्लेबाज निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 133 रन ही बना सके। पंजाब के लिए कप्तान युवराज सिंह ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। राजस्थान की ओर से अमित सिंह ने तीन और शेन वार्न ने दो विकेट लिए। राजस्थान के सलामी बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

212 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। उसने शुरुआती ओवर में ही अपने दो विकेट गंवा दिए थे। सलामी बल्लेबाज सनी सोहाल पहली ही गेंद पर शेन वार्न के हाथों स्लिप में लपके गए। राजस्थान के लिए पहले ओवर फेंक रहे अमित सिंह ने छठी गेंद पर करण गोयल (1) को भी चलता किया। करण लांग ऑन पर शेन हारवुड के हाथों लपके गए।

इसके बाद कुमार संगकारा (11) और साइमन कैटिच (10) ने पंजाब की पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया लेकिन हारवुड के पहले ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान वार्न ने स्लिप में संगकारा का आसान कैच छोड़ दिया। पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर आखिरकार राजस्थान को कैटिच के रूप में एक और सफलता मिली। उन्हें सिद्धार्थ त्रिवेदी ने बोल्ड किया।

छठे ओवर की आखिरी गेंद पर यूसुफ पठान ने संगकारा को भी चलता किया। उस समय पंजाब का कुल योग 29 रन था। कुल योग में अभी 10 रन और जुड़े थे कि हारवुड ने माहेला जयवर्धने (9) का भी काम तमाम कर दिया। इसके बाद पंजाब टीम ने इरफान पठान (19) के रूप में अपना छठा विकेट भी गंवा दिया।

पीयूष चावला (6) सातवें विकेट के रूप में पेवेलियन लौटे। कप्तान युवराज ने हालांकि इसके बाद खुलकर हाथ दिखाए और शेन वार्न की गेंदों पर दो छक्के लगाए लेकिन उनका प्रयास टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी साबित हुआ। युवराज ने अपनी 37 गेंदों की पारी में तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए।

इससे पहले, राजस्थान रॉयल्स टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए। यह पहला मौका था, जब आईपीएल के दूसरे संस्करण में कोई टीम 200 रनों का योग पार करने में सफल हुई। इससे पहले दिल्ली डेयर डेविल्स टीम ने 23 अप्रैल को डरबन में ही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पांच विकेट पर 189 रन बनाए थे।

उस मैच में दिल्ली के बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स ने 105 रनों की शानदार पारी खेली थी। वह आईपीएल के दूसरे संस्करण में लगा अब तक का एकमात्र शतक है।

बहरहाल, राजस्थान की ओर से सलामी बल्लेबाज नमन ओझा ने 68 रनों की बेमिसाल पारी खेली जबकि ग्रीम स्मिथ ने मात्र 44 गेंदों पर 77 रन बनाए। स्मिथ और नमन ने पहले विकेट के लिए ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 14.5 ओवर में 135 रन जोड़े। ओझा ने 51 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और पांच छक्के लगाए।

इसके अलावा विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह पाने वाले युवा बल्लेबाज रवींद्र जडेजा ने भी 12 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 33 रनों की तेज पारी खेली। ली कार्सेलडाइन 16 रन बनाकर नाबाद लौटे। अपनी तूफानी शैली के लिए मशहूर यूसुफ पठान (12) ने एक चौके और एक छक्के की मदद से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने की कोशिश की लेकिन वह ज्यादा देर नहीं टिक सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+