डरबन, 5 मई (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइर्ड्स टीम ने मंगलवार को स्थानीय किंग्समीड स्टेडियम में दिल्ली डेयर डेविल्स टीम के सामने जीत के लिए 155 रनों का लक्ष्य रखा है।
यहां खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 31वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइट राइर्डस ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 154 रन बनाए।
कप्ताल ब्रेंडन मैकलन में शानदार 29 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली, जबकि वान विक ने 48 गेंदों पर 74 रन बनाए। ब्रैड हॉज 10 रन बनाकर आउट हुए। मोइसेस हेनरिक्स (30) और वृद्धिमान साहा (01) नाबाद रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।