हॉटन ने 2011 एशिया कप के लिहाज से इन 27 खिलाड़ियों का चयन किया है। सात जुलाई तक चलने वाले शिविर के दौरान खिलाड़ियों को अत्याधुनिक शैली में प्रशिक्षित किया जाएगा। भारतीय टीम ने 24 साल बाद एशिया कप में खेलने की योग्यता हासिल की है।
इस शिविर के बाद भारतीय खिलाड़ी स्पेन या पुर्तगाल के दौरे पर जाएंगे, जहां वे वहां के क्लबों के साथ कई दोस्ताना मैच खेलेंगे। इन्हीं संभावितों में से अगस्त में होने वाले नेहरू कप के लिए टीम का चयन किया जाना है।
भारत की संभावित टीम इस प्रकार है :
गोलकीपर : अरिंदम भट्टाचार्य, सुब्रत पॉल, सुभाशीष रॉय।
डिफेंडर : गोविन सिंह, गौरमांगी सिंह, महेश गवली, समीर नाइक, सुकुमार सिंह, अनवर, दीपक मंडल, एन.एस. मंजू, मोहनराज, राकेश मसीह
मिडफील्डर : एंथोनी परेरा, क्लीफोर्ड महेंद्रा, क्लाइमेक्स लॉरेंस, मेहराजुद्दीन वाडो, सैयद रहीम नबी, रेनेडी सिंह, बलदीप सिंह, जगप्रीत सिंह, एन.पी. प्रदीप, स्टीफन डियास
फारवर्ड : सुनील छेत्री, अभिषेक यादव, सुशील सिंह, बाइचुंग भूटिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।