आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक सीए ने एक टेस्ट मैच के लिए पोंटिंग और क्लार्क को 12,750 डॉलर, एक एकदिवसीय मैच के लिए 5100 डॉलर और एक ट्वेंटी-20 मैच के लिए 3835 डॉलर देने का फैसला किया है।
इसके अलावा पोंटिंग को कई विज्ञापन कंपनियों, समाचार पत्रों और टीवी कार्यक्रमों से मिलने वाली करार की राशि से लाखों डॉलर कमाई होगी। इस तरह पोंटिंग की कुल कमाई एक साल में 40 लाख डॉलर तक पहुंच जाएगी।
इसमें सीए द्वारा वार्षिक करार के बदले दी जाने वाली एकमुश्त फीस की रकम भी शामिल है। सीए ने इसकी घोषणा अभी नहीं की है। वह अगले 15 दिनो में इसकी घोषणा करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।