वेबसाइट 'इनसाइड द गेम्स डॉट कॉम' से बातचीत के दौरान रॉग ने बताया कि वैश्विक बाजार में जारी मंदी के कारण वर्ष 2008 की शुरुआत से लेकर अब तक आईओसी की कुल परिसंपत्ति में आठ प्रतिशत की कमी आई है। आईओसी की कुल परिसंपत्ति 40 करोड़ डॉलर थी ।
रॉग ने कहा कि आर्थिक नुकसान के बावजूद वैंकूवर में 2010 में होने वाले शीतकालीन खेलों और 2012 में लंदन में होने वाले ओलंपिक खेलों की तैयारियों पर कोई असर नहीं पड़ा है।
रॉग ने कहा, "नुकसान हमारे लिए चिंता का विषय है लेकिन एक आयोजन समिति होने के नाते हमने किसी भी आगामी आयोजन की तैयारियों को प्रभावित नहीं होने दिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।