पहले चरण के सेमीफाइनल मुकाबले में मौजूदा चैंपियन मैनचेस्टर युनाइटेड ने आर्सेनल को 1-0 से पराजित किया था। इस तरह वह 4-1 के कुल अंतर के साथ खिताबी मुकाबले के लिए जगह सुरक्षित करने में सफल रहा।
मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो और जी सुंग पार्क ने एक गोल किया। पहले गोल पार्क ने किया था। इसके बाद रोनाल्डो ने लगातार दो गोल दागकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया।
खिताबी मुकाबले में मैनचेस्टर युनाइटेड का सामना इंग्लैंड के क्लब चेल्सी या स्पेन के क्लब बार्सिलोना से होगा। दोनों टीमें दूसरे चरण के सेमीफाइनल मुकाबले में बुधवार देर रात भिड़ने वाली हैं। दोनों के बीच खेला गया पहले चरण का मुकाबला गोलरहित बराबरी पर छूटा था।
खिताबी मुकाबले में जीत हासिल कर मैनचेस्टर युनाइटेड खिताब बचाने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। इससे पहले इटली के क्लब एसी मिलान ने 1989 में खिताब जीतने के बाद 1990 में उसे बचाने में सफलता हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।