अपनी छवि सुधारना चाहते हैं आसिफ

By Staff

कराची, 6 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रतिबंधित तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ ने अपनी छवि सुधारने की इच्छा जताई है। आसिफ ने इस साल सितंबर में दक्षिण अफ्रीका में खेली जाने वाली चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के माध्यम से राष्ट्रीय टीम में वापसी का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

आसिफ पर प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के मामले में दोषी पाए जाने के कारण एक साल का प्रतिबंध लगा हुआ है। इस 26 वर्षीय गेंदबाज को पिछले साल आयोजित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले संस्करण के दौरान प्रतिबंधित दवा नेंड्रोलोन के सेवन का दोषी पाया गया था।

छवि सुधारने के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी का मन बना चुके आसिफ इन दिनों लंदन में हैं। वह वहां जबरदस्त अभ्यास करने के साथ-साथ वहां रहने वाले पाकिस्तानी मूल के लोगों के साथ मेलजोल बढ़ा रहे हैं।

इसी के मद्देनजर आसिफ ने मंगलवार को मीडिया से भी बात की। इस दौरान आसिफ ने कहा कि वह सितंबर में टीम में वापसी करने के लिए जोरदार मेहनत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "मैं दुनिया भर के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनने के लिए जोरदार मेहनत करुं गा। मेरे लिए अपनी छवि सुधारना बेहद जरूरी है और इसके लिए मैंने प्रयास शुरू कर दिए हैं।"

आसिफ ने 11 टेस्ट मैचों में 51 विकेट लिए हैं। एक समय उन्हें विश्व के सबसे प्रतिभाशाली गेंदबाजों में एक माना जाता था। कभी उनकी तुलना आस्ट्रेलिया के महानतम तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ से होती थी लेकिन डोप संबंधी विवादों ने आसिफ के अंतर्राष्ट्रीय करियर पर ग्रहण लगा दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, May 6, 2009, 5:09 [IST]
Other articles published on May 6, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+