इंग्लैंड ने कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस का विकेट गंवाया है। स्ट्रॉस 24 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 16 रन बनाकर जेरोम टेलर की गेंद पर विकेट के पीछे दिनेश रामदीन के हाथों लपके गए। उस समय टीम कुल योग 28 रन था।
भोजनकाल की घोषणा होने तक एलिस्टर कुक ने 86 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 34 रन बनाए थे जबकि इयान बेल की जगह टीम में स्थान पाने वाले रवि बोपारा 65 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 33 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
इससे पहले, वेस्टइंडीज के कप्तान क्रिस गेल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड के दो खिलाड़ी-टिम ब्रेसनन्स और ग्राहम ओनियंस इस मैच के साथ अपने टेस्ट करियर का आगाज कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।