For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईपीएल : डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस में होगी भिड़ंत

By Staff

एडम गिलक्रिस्ट और सचिन तेंदुलकर की टीमों के बीच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से होने वाला यह मुकाबला आईपीएल का मैच संख्या 32 होगा।

बेहतरीन फार्म में चल रही दोनों टीमों के बीच जोरदार भिड़ंत की उम्मीद की जा रही है। दोनों टीमों तालिका में अपनी स्थिति सुधारने के लिए उतरेंगी। इस मैच में मिली जीत जाहिर तौर पर दोनों टीमों को शीर्ष क्रम पर पहुंचा देगी।

डेक्कन चार्जर्स की टीम आठ टीमों की तालिका में आठ अंकों के साथ चौथे स्थान पर है जबकि मुंबई की टीम सात अंकों के साथ सातवें स्थान पर है।

मुंबई को जीत की ज्यादा दरकार है लेकिन डेक्कन टीम अपनी लगातार तीन हार के सिलसिले को तोड़ना चाहेगी। साथ ही उसे उन दो अंकों का इंतजार होगा, जिसे बूते वह तालिका में शीर्ष पर पहुंच सकती है। गिलक्रिस्ट को अच्छा नहीं लग रहा होगा कि 10 दिनों तक तालिका में शीर्ष पर रहने के बाद उनकी टीम चौथे स्थान पर खिसक गई है।

दूसरी ओर, सात मैचों में तीन जीत और तीन हार के अलावा रद्द हुए एक मैच से सात अंक लेने के बाद तेंदुलकर एक और जीत के साथ अपने कुल अंकों की संख्या 10 करना चाहेंगे। इस अंक के भरोसे वह अंतिम चार में स्थान बनाने के बारे में सोच सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+