गिब्स खाता खोले बगैर धवल कुलकर्णी की गेंद पर सचिन तेंदुलकर के हाथों स्लिप में लपके गए। खबर लिखे जाने तक डेक्कन चार्जर्स टीम ने पांच ओवर की समाप्ति तक एक विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए थे।
कप्तान एडम गिलक्रिस्ट 14 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 11 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि टी.एस. सुमन ने 10 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 20 रन बनाए थे।
दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला है। इससे पहले 25 अप्रैल को डरबन में खेले गए आईपीएल के 12वें मुकाबले में डेक्कन चार्जर्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से पराजित किया था।
दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मैच जीतकर एक टीम अंतिम-चार दौर के लिए अपना स्थान सुरक्षित करा लेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।