For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईपीएल : मुंबई इंडियंस की खराब शुरुआत, सचिव व जयसूर्या आउट (लीड-5)

By Staff

रूद्र प्रताप सिंह ने अपने पहले ओवर की चौथी गेंद पर जयसूर्या को रेयान हैरिस के हाथों कैच करवाया और अगली गेंद पर सचिन को बोल्ड कर दिया।

खबर लिखे जाने तक मुंबई इंडियंस पांच ओवर की समाप्ति पर 27 रन बना लिए थे। पिनल शाह आठ और जीन पॉल डुमिनी 11 रन बनाकर खेल रहे थे।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डेक्कन चार्जर्स टीम ने जीत के लिए मुंबई इंडियंस के सामने 146 रनों का लक्ष्य रखा। डेक्कन ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए।

डेक्कन की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और उसके सलामी बल्लेबाज हर्शेल गिब्स बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। वह धवल कुलकर्णी की गेंद पर सचिन तेंदुलकर के हाथों स्लिप में लपके गए।

डेक्कन का दूसरा विकेट टी.एस. विनय के रूप मे गिरा। विनय ने 13 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 20 रनों की तेज पारी खेली। उन्हें ड्वेन ब्रावो ने आउट किया।

तीसरे विकेट के रूप में कप्तान एडम गिलक्रिस्ट आउट हुए। उन्होंने 29 गेंदों पर 25 रन बनाए। उन्हें आर. आर. राजे ने बोल्ड किया। चौथे विकेट के रूप में 12 गेंदों पर 16 रन बनाकर ड्वेन स्मिथ आउट हुए। उन्हें जयसूर्या ने बोल्ड किया।

डेक्कन की ओर से सबसे ज्यादा 36 । उन्हें पर 38 रन बनाने वाले रोहित शर्मा को लसिथ मलिंगा ने ड्वेन ब्रावो के हाथों कैच करवाया।

इसके बाद छठे विकेट के रूप में वाई.वेणुगोपाल राव रन आउट हुए। उन्होंने 17 गेंदों पर 28 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। द्वारका रवि तेजा और रेयान हैरिस क्रमश: चार व पांच रन बनाकर नाबाद रहे।

मुंबई इंडियंस की ओर से मलिंगा, कुलकर्णी, ब्रावो, राजे और जयसूर्या को एक-एक विकेट मिला।

दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला है। इससे पहले 25 अप्रैल को डरबन में खेले गए आईपीएल के 12वें मुकाबले में डेक्कन चार्जर्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से पराजित किया था।

दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मैच जीतकर एक टीम अंतिम-चार दौर के लिए अपना स्थान सुरक्षित करा लेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+