भोजनकाल तक एक विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाने वाली मेजबान टीम को वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज फिडेल एडवर्ड्स ने एक के बाद एक चार झटके देकर बैकफुट पर धकेल दिया।
इंग्लैंड ने अपना पहला विकेट कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस के रूप में गंवाया था। स्ट्रॉस 24 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 16 रन बनाकर जेरोम टेलर की गेंद पर विकेट के पीछे दिनेश रामदीन के हाथों लपके गए। उस समय टीम का कुल योग 28 रन था। एलिस्टर कुक कुक 35 रन बनाकर एडवर्ड्स की गेंद पर बोल्ड हुए।
इसके बाद एडवर्ड्स ने अगली ही गेंद पर पूर्व कप्तान केविन पीटरसन (0) को भी चलता कर दिया। पॉल कोलिंगवुड ने बोपारा के साथ पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन एडवर्ड्स को यह गंवारा नहीं था। उन्होंने 109 रनों के कुल योग पर कोलिंगवुड को स्मिथ के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को चौथा झटका दिया।
पांचवे विकेट के रूप में एडवर्ड्स ने मैट प्रायर को सिमोंडर्स के हाथों कैच करवाया। वह 42 रन बनाए। छठे विकेट के रूप में एससीजे बोर्ड को 38 के निजी स्कोर पर एसजे बेन ने जेई टेलर को हाथों कैच करवाया। इसके बाद बेन ने ही टीटी ब्रेसनैन को पगबाधा आउट करवाया। वह केवल नौ रन ही बना सके।
इयान बेल की जगह टीम में स्थान पाने वाले रवि बोपारा 118 रन और जेपी स्वान सात रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
इससे पहले, वेस्टइंडीज के कप्तान क्रिस गेल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड के दो खिलाड़ी-टिम ब्रेसनन्स और ग्राहम ओनियंस इस मैच के साथ अपने टेस्ट करियर का आगाज कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।