जीत के लिए निर्धारित 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए डेयर डेविल्स ने एक विकेट खोकर एक ओवर शेष रहते 157 रन बना लिए।
मैच के बाद नाइट राइडर्स के कप्तान ब्रेंडन मैकलम ने कहा, "यह निराशजनक है। खेल अधिकतर समय में हम प्रतिद्वंद्वी टीम पर हावी रहे, लेकिन कैच छोड़ना हमारे लिए महंगा पड़ गया।"
गंभीर ने कहा, "हमारे लिए यह मैच जीतना काफी जरूरी था। इस टूर्नामेंट में टीमें बहुत करीब-करीब हैं। 155 का लक्ष्य हासिल करने लायक था। साथ ही अमित मिश्रा और आशिष नेहरा ने अच्छी गेंदबाजी की।"
इससे पहले सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नन और गंभीर ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दी और केवल पांच ओवर में ही टीम का स्कोर 50 जोड़ दिए। डेयर डेविल्स को पहला झटका 60 के कुल स्कोर पर वार्नन के रूप में लगा। वह 23 गेंदों पर ताबड़तोड़ 36 रन बनाकर अजित अगरकर की गेंद पर मोइसेस हेनरिक्स के हाथों लपके गए।
गंभीर 57 गेंदों पर 71 रनों की नाबाद पारी खेली। वार्नर के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए तिलकरत्ने दिलशान ने भी उनका भरपूर साथ दिया और वह 34 गेंदों पर 42 रन बनाकर नाबाद रहे।
नाइट राइडर्स की ओर से कोई भी गेंदबाज इनकी बल्लेबाजी पर अंकूश नहीं लगा सका। ईशांत शर्मा ने चार ओवर में 43 दिया, जबकि अगरकर ने तीन ओवर में 24 रन देकर एक विकेट झटका।
इससे पहले आईपीएल के 31वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 154 बनाए। कप्तान ब्रेंडन मैकलन में 29 गेंदों पर 35 रन, जबकि वान विक ने 48 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली।
मैकलम को प्रदीप संगवान ने आशीष नेहरा के हाथों कैच करवाया जबकि नेहरा ने पारी के अंतिम ओवर में विक को बोल्ड किया। ब्रैड हॉज ने 10 रन बनाए। उन्हें भी संगवान ने अब्राहम डिविलियर्स के हाथों कैच करवाया। मोइसेस हेनरिक्स (30) और वृद्धिमान साहा (01) नाबाद रहे। डेयर डेविल्स की ओर से संगवान ने दो और नेहरा ने एक विकेट लिया।
इस मैच में नाइट राइर्ड्स की ओर से क्रिस गेल नहीं खेल रहे हैं। वह टेस्ट श्रृंखला के लिए इंग्लैंड जा चुके हैं। दूसरी ओर, दिल्ली की टीम लगातार दूसरे मैच में अपने नियमित कप्तान वीरेंद्र सहवाग के बगैर मैदान में उतरी। सहवाग की अंगुली में चोट है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।