आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने गुरुवार को दुबई में अपने खिलाड़ियों का चिकित्सकीय परीक्षण करने के बाद उन्हें आईपीएल में खेलने की इजाजात दे दी।
आईपीएल से जुड़ने वाले खिलाड़ियों में हरफनमौला एंड्रयू सायमंड्स (डेक्कन चार्जर्स), ब्रेट ली और जेम्स होप्स (किंग्स इलेवन पंजाब), नेथन ब्रेकन (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर), शॉन टेट और शेन वॉटसन (राजस्थान रॉयल्स) और डेविड हसी (कोलकाता नाइट राइर्ड्स) शामिल हैं।
आस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग (कोलकाता नाइट राइर्ड्स) और माइकल क्लार्क (चेन्नई सुपर किंग्स) ने इस साल आईपीएल से दूर रहने का फैसला किया है।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।