ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक एलेक्जेंडर पश्चिमी लंदन के नाटिंग हिल क्षेत्र में स्थित अपने पिता के घर में मृत पाए गए।
एलेक्जेंडर के एक दोस्त ने उन्हें घर में मृत पाकर उनके पिता मैक्स को इस बात की सूचना दी। ऐसा कहा जा रहा कि एलेक्जेंडर की मौत हेरोइन के अत्यधिक सेवन के कारण हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंदन में एक विशाल रेस्टोरेंट चलाने वाले एलेक्सजेंडर कई वर्षो से मादक पदार्थ का सेवन कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।