बुधवार को खेले गए दूसरे चरण के सेमीफाइनल मुकाबले में बार्सिलोना ने एंड्रेस इनिएस्ता के शानदार गोल की मदद से चेल्सी के साथ 1-1 से ड्रॉ खेलकर खिताबी मुकाबले के लिए स्थान सुरक्षित किया।
बार्सिलोना को चेल्सी के घर में खेलते हुए गोल दागने के कारण विजेता घोषित किया गया। इससे पहले बार्सिलोना में खेले गए पहले चरण के सेमीफाइनल मुकाबले में दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर रही थीं।
उधर, मंगलवार को खेले गए दूसरे चरण के मुकाबले में आर्सेनल को 3-1 से हराकर मैनचेस्टर युनाइटेड ने भी फाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया है।
पहले चरण के सेमीफाइनल मुकाबले में मौजूदा चैंपियन मैनचेस्टर युनाइटेड ने आर्सेनल को 1-0 से पराजित किया था। इस तरह वह 4-1 के कुल अंतर के साथ खिताबी मुकाबले के लिए जगह सुरक्षित करने में सफल रहा। फाइनल 27 मई को रोम में खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।