आईपीएल : रॉयल चैलेंजर्स को लगा छठा झटका (लीड-3)
बैंगलोर की टीम ने 15 ओवर के खेल के दौरान छह विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए थे। खबर लिखे जाने तक रे वान डेर मर्वे 12 और डी यू प्रीज तीन रन बनाकर खेल रहे थे।
रॉयल चैलेंजर्स का पहला विकेट सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर के रूप में गिरा। वह 10 रन के कुल योग पर अमित सिंह की गेंद पर ली कार्सेलडाइन के हाथों लपके गए। उन्होंने नौ गेंदों पर एक चौके की मदद से आठ रन बनाए।
रॉयल चैलेंजर्स को दूसरा झटका हरफनमौला जैक्स कालिस के रूप में लगा। कालिस ने 14 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 10 रन बनाए। उनका विकेट 22 रन के कुल योग पर गिरा।
इसके एक ओवर बाद राहुल द्रविड़ (0) भी पेवेलियन लौट गए। द्रविड़ को कार्लेलडाइन ने प्रज्ञान ओझा के हाथों कैच कराया। द्रविड़ का विकेट 29 रनों के कुल योग पर गिरा।
द्रविड़ की विदाई के बाद विराट कोहली और रोबिन उथप्पा (17) अपनी टीम को मुश्किल से उबारने के प्रयास में जुटे लेकिन 40 रन के कुल योग पर उथप्पा भी पेवेलिटन लौट गए।
अपनी 20 गेंदों की पारी के दौरान तीन चौके लगाने वाले उथप्पा को रवींद्र जडेजा ने पगबाधा आउट किया। बैंगलोर की टीम को पांचवां झटका बाउचर के रूप में लगा। बाउचर को जडेजा ने मात्र छह रन के व्यक्तिगत स्कोर पर बोल्ड किया।
बाउचर का विकेट गिरने के बाद विराट कोहली (15) ने मर्वे के साथ छठे विकेट के लिए 20 रन जोड़े लेकिन जडेजा ने उनकी पारी को आगे नहीं बढ़ने दिया। जडेजा ने उन्हें मोर्न मोर्कल के हाथों कैच कराया।
दोनों टीमों ने अब तक आठ-आठ मुकाबले खेले हैं। रॉयल चैलेंजर्स टीम ने चार जीत और चार हार के साथ आठ अंक जुटाए हैं जबकि राजस्थान की टीम ने चार जीत, तीन हार और एक बेनतीजा मैच के सहारे नौ अंक अपनी झोली में डाले हैं।
आईपीएल के दूसरे संस्करण में दोनों टीमों के बीच इससे पहले एक मैच खेला जा चुका है। उस मैच में रॉयल चैलेंजर्स ने राजस्थान की टीम को 75 रनों से पराजित किया था। यह मैच 18 अप्रैल को खेला गया था।
वर्ष 2008 में खेले गए आईपीएल के पहले संस्करण की विजेता टीम ने पिछले साल खेले गए दोनों मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स को पटखनी दी थी। पहला मैच उसने सात विकेट से जीता था जबकि दूसरा मैच 65 रनों के अंतर से उसके नाम रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications