मेजबान टीम की ओर से रवि बोपारा (143) और ग्रीम स्वान (नाबाद 63) सबसे सफल बल्लेबाज रहे। इसके अलावा मैट प्रायर ने 42, स्टुअर्ट ब्राड ने 38 और एलिस्टर कुक ने 35 रनों का योगदान दिया।
इंग्लैंड ने दूसरे दिन भोजनकाल तक आठ विकेट पर 377 रन बनाए थे लेकिन एडवर्ड्स ने भोजनकाल के तुरंत बाद जेम्स एंडरसन (1) और ग्राहम ओनियंस (0) को पेवेलियन लौटकर अपनी टीम का काम आसान कर दिया।
इंग्लैंड ने पहले दिन की समाप्ति तक सात विकेट के नुकसान पर 289 रन बनाए थे। पहले दिन 118 रनों पर नाबाद लौटने वाले बोपारा ने अपनी 284 गेंदों की पारी में 17 चौके लगाए। उनका विकेट जेरोम टेलर के खाते में गया। टेलर और सुलेमान बेन ने दो-दो विकेट लिए।
बोपारा और स्वान ने आठवें विकेट के लिए 93 रन जोड़े। पहले दिन सात रन पर नाबाद लौटने वाले स्वान ने अपनी पारी में 89 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके और एक छक्का लगाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।