टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए राजस्थान ने अमित सिंह (19/4) और रवींद्र जडेजा (15/3) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स टीम को निर्धारित 20 ओवर में 105 रनों पर समेट दिया।
जवाब में राजस्थान की टीम ने 38 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 52 रनो की नाबाद पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ओझा, ग्रीम स्मिथ (20) तथा यूसुफ पठान (22) की उम्दा बल्लेबाजी की बदौलत 15 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*