For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ब्रॉड की उम्दा गेंदबाजी, वेस्टइंडीज के 4 विकेट गिरे (लीड-2)

By Staff

कप्तान क्रिस गेल (28) 46 रन के कुल योग पर ब्रॉड की गेंद पर बोल्ड हुए जबकि डेवोन स्मिथ ने 50 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 46 रनों की पारी खेली। उन्हें स्वान ने बोल्ड किया।

रामनरेश सरवन 13 रन बनाकर ब्रॉड की गेंद पर विकेट के पीछे मैट प्रायर द्वारा लपके गए। शिवनारायण चंद्रपॉल खाता भी नहीं खोल पाए थे कि स्वान ने उन्हें पॉल कोलिंगवुड के हाथों कैच करा दिया। खबर लिखे जाने तक ब्रेंडन नैश और दिनेश रामदीन खाता खोले बगैर खेल रहे थे।

इससे पहले, तेज गेंदबाज फिडेल एडवर्ड्स (92/6) की धारदार गेंदबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड की पहली पारी 377 रनों पर समेट दी।

मेजबान टीम की ओर से रवि बोपारा (143) और स्वान (नाबाद 63) सबसे सफल बल्लेबाज रहे। इसके अलावा प्रायर ने 42, स्टुअर्ट ब्राड ने 38 और एलिस्टर कुक ने 35 रनों का योगदान दिया।

इंग्लैंड ने दूसरे दिन भोजनकाल तक आठ विकेट पर 377 रन बनाए थे लेकिन एडवर्ड्स ने भोजनकाल के तुरंत बाद जेम्स एंडरसन (1) और ग्राहम ओनियंस (0) को पेवेलियन लौटकर अपनी टीम का काम आसान कर दिया।

इंग्लैंड ने पहले दिन की समाप्ति तक सात विकेट के नुकसान पर 289 रन बनाए थे। पहले दिन 118 रनों पर नाबाद लौटने वाले बोपारा ने अपनी 284 गेंदों की पारी में 17 चौके लगाए। उनका विकेट जेरोम टेलर के खाते में गया। टेलर और सुलेमान बेन ने दो-दो विकेट लिए।

बोपारा और स्वान ने आठवें विकेट के लिए 93 रन जोड़े। पहले दिन सात रन पर नाबाद लौटने वाले स्वान ने अपनी पारी में 89 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके और एक छक्का लगाया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+