खबर लिखे जाने तक सुपर किंग्स टीम ने पांच ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए थे। मैथ्यू हेडन 17 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 17 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि सुरेश रैना 12 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाकर खेल रहे थे।
इससे पहले, सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
चेन्नई की टीम ने आठ मुकाबलों से नौ अंक जुटाए हैं जबकि पंजाब की टीम इतने ही मैचों से आठ अंक ही जुटा पाई है। चेन्नई टीम टीम आठ टीमों की तालिका में चौथे और पंजाब की टीम छठे स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*