टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपर किंग्स टीम ने अपने सलामी बल्लेबाज सुब्रह्मण्यम बद्रीनाथ (0) का विकेट शून्य रन के कुल योग पर ही गंवा दिया था।
इसके बाद से रैना और हेडन 7.3 ओवरों में 68 रन जोड़ चुके हैं। खेल रोके जाने तक रैना ने जहां 16 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाया था वहीं हेडन ने अपनी 28 गेंदों की पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया था।
चेन्नई की टीम ने आठ मुकाबलों से नौ अंक जुटाए हैं जबकि पंजाब की टीम इतने ही मैचों से आठ अंक ही जुटा पाई है। चेन्नई टीम टीम आठ टीमों की तालिका में चौथे और पंजाब की टीम छठे स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*