For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ट्वेंटी-20 मुकाबले में पाकिस्तान ने आस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराया

By Staff

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया ने 19.5 ओवर में 108 रन बनाए। आस्ट्रेलिया की ओर से हरफनमौला शेन वॉटसन ने 14 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से सर्वाधिक 33 रनों की पारी खेली जबकि ब्रेड हेडिन ने 24 और मार्कस नॉर्थ ने 20 रन बनाए।

उमर गुल (8/4), शाहिद आफरीदी (14/3) और शोएब मलिक (14/2) की शानदार गेंदबाजी के आगे आस्ट्रेलिया के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

जेम्स होप्स (6), एंड्रयू सायमंड्स (0), डेविड हसी (4), कैलम फग्र्यूसन (8), नेथन हॉरिट्ज (2), ब्रेट ली (0) और बेन हिफेनहॉस (2) ने निराश किया। नेथन ब्रेकन तीन रन बनाकर नाबाद लौटे।

जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 16.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाकर मैच जीत लिया। पाकिस्तान की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकलम ने नाबाद 59 रन बनाए जबकि मिस्बाह उल हक ने 24 रनों का योगदान दिया।

अकमल ने अपनी 42 गेंदों की पारी के दौरान पांच चौके और तीन छक्के लगाए। मिस्बाह ने 32 गेंदों का सामना कर एक चौका जड़ा। सलमान बट्ट ने भी 16 रनों का योगदान दिया। आफरीदी और गुल को संयुक्त रूप से 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+