सफीना ने स्पेन की मारिया जोस मार्टिनेज सांचेज को 4-6, 6-3, 6-0 से पराजित किया। अंतिम चार दौर में सफीना का सामना 1999 की विजेता अमेरिका की वीनस विलियम्स से होगा। वीनस ने पोलैंड की एग्निस्का रेडवांस्का को 6-1, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में खेलने का अधिकार हासिल किया है।
उधर, जानकोविक को रूस की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। कुत्नेत्सोवा ने गुरुवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में जानकोविक को 1-6, 6-7 (3-7) से हराया। कुज्नेत्सोवा ने यह मुकाबला एक घंटे 38 मिनट में अपने नाम किया। उन्होंने चार बार जानकोविक की सर्विस ब्रेक की।
सेमीफाइनल में कुज्नेत्सोवा का सामना मियामी में खिताब जीतने वाली विक्टोरिया एजारेंका से होगा। एजारेंका ने इस्तोनिया की केइया कानेपी को रोमांचक भिड़ंत में 7-6 (7-5), 6-3 से मात दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।