For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईपीएल : चोट के कारण नहीं खेल सकेंगे ब्रेकन और होप्स

By Staff

ब्रेकन और होप्स के घुटने में चोट है। दोनों खिलाड़ियों को इस साल आईपीएल में खेलना था लेकिन अब उनकी टीमों को उनके बगैर ही आगे का सफर जारी रखना होगा।

ब्रेकन और होप्स को संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान के साथ खेली गई एकदिवसीय व ट्वेंटी-20 श्रृंखला के तुरंत बाद दक्षिण अफ्रीका रवाना होना था, लेकिन गुरुवार को खेले गए अंतिम मैच के बाद सीए ने उन्हें टीम के बाकी सदस्यों के साथ स्वदेश लौटने का आदेश दिया है।

ब्रेकन राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा हैं जबकि होप्स किंग्स इलेवन पंजाब के लिए टूर्नामेंट के पहले संस्करण में खेल चुके हैं।

सीए के चिकित्सक ट्रेफर जेम्स ने कहा है कि ब्रेकन और होप्स को इंग्लैंड में पांच जून से होने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप से पहले पूरी तरह फिट होना होगा। यही कारण है कि उन्हें आराम करने को कहा गया है।

ब्रेकन और होप्स के अलावा आस्ट्रेलिया तीन अन्य खिलाड़ियों-एंड्रयू सायमंड्स (डेक्कन चार्जर्स), ब्रेट ली (किंग्स इलेवन पंजाब) और डेविड हसी (कोलकाता नाइट राइर्ड्स) अपनी-अपनी आईपीएल टीमों में शामिल होने के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना हो गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+